बिहार

डॉ. अनु कुमारी ने एयरपोर्ट टर्मिनल एवं रात्रिकालीन गश्ती का लिया जायजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन पर शुक्रवार की रात्रि में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 (सचिवालय) डॉ. अनु कुमारी द्वारा पटना एयरपोर्ट टर्मिनल एवं रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अनु कुमारी ने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं रात्रिकालीन गश्ती की प्रभावशीलता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा जनसुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इसके लिए पुलिस बल को हर समय मुस्तैद रहना होगा। औचक निरीक्षण का उद्देश्य गश्ती व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: