बिहार

आईजीआईएमएस में मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

पटना/फुलवारी(अजित यादव): कोविड -19 संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच  गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आईजीआईएमएस में सैनीटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया. आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल की उपस्थिती में फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलास कुमार ने मरीजों एवं परिजनों के बीच मास्क व सैनीटाइजर का वितरण किया. फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलास कुमार ने बताया कि लोगों के सहयोग से लगातार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही जरूरतमंदों के बीच सैनीटाइजर एवं मास्क का वितरण किया जा रहा है। पिछले दिनों हिलसा, इस्लामपुर, हरनौत, नालंदा एवं हरनौत प्रखंड में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उधर, आईजीआईएमएस के अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने फाउंडेशन के इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

error: