बिहार

लैंगिक असमानता दूर कर बेटियों को मिला न्याय : संजय चंद्रवंशी

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा बेटियों के विवाह के लिए आयु 21 वर्ष करने का स्वागत करते हुए पटना महानगर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सह संयोजक संजय चंद्रवंशी ने कहा कि इस निर्णय का दूरगामी परिणाम निकलेगा। अब तक बेटियों के साथ भेदभाव की जा रही थी जिससे बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने बाधा उत्पन्न कर रही थी। संजय चंद्रवंशी ने कहा कि मोदी सरकार के नई नीति से अभावग्रस्त समाज की बेटियां अब खुल कर जीवन जिएगी और साथ में उच्च शिक्षा प्राप्त कर मानसिक एवं शारिरिक रूप से मजबूत हो कर समाज और राष्ट्र के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी भूमिका को बढ़ाने का काम करेगी। इस निर्णय से समाज में बेटियों के प्रति सोच में परिवर्तन आने के साथ बेटियों को स्वतंत्र रूप से निर्णय में सहायक सिद्ध होगा जिसका परिणाम होगा कि प्रजनन वृद्धि दर में गिरावट होगी और बेटियों के साथ भेदभाव, हिंसा के अपरिपक्वता के अभाव में छल से किये जाने वाले यौन अपराध पर भी काबू पाया जा सकेगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

लालू प्रसाद जी के 79 वें जन्मदिन पर राजद नेताओं ने मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

error: