बिहार

ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार रहा है कोरोना संक्रमण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित की संख्या में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। वहीं प्रशासन भी दिन रात एक कर सरकारी निर्देशों का पालन कराने में मुस्तैद है। फिर भी लोग सरकारी निर्देशों का धज्जियां उड़ाते हुए लॉक डाउन का पालन करने में असमर्थ हैं। यहां तक की नियम के विपरीत बाजारों में कुछ ऐसे भी दुकानदार हैं जो अपनी दुकान बंद करके भी अंदर में लोगों की भीड़ इकट्ठा कर अपने सामान को बेचते हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगा है।
इसी कड़ी में आज मंगलवार को सोनापुर पंचायत के वार्ड संख्या-04 पथरदेवा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-7052 पर नरपतगंज पीएससी डॉ०पी के० गुप्ता एवं एएनएम,आंगनबाड़ी सेविका के उपस्थिति में 98 लोगों का जांच किया गया जांच में सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे गांव में सनसनी फैल गया. इस बाबत बसंत लाल दास मुखिया,पुष्पा देवी पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सोनापुर ने बताया कि दिनांक-09मई2021 को गांव के ही एक महिला का मृत्यु हो गई थी। मृत्यु बाद गांव के कुछ लोगों में कोरोना जैसी लक्षण देखा गया। आशंका के आधार पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज को आवेदन देकर आज मंगलवार 12मई को वार्ड संख्या-04 आंगनवाड़ी केंद्र में लोगों का जांच करवाया जिसमें सात व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमित व्यक्तियों को डॉक्टर के निर्देश पर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. वहीं मुखिया बसंत लाल दास ने लोगों से कहा कि आप लोग भीड़ भाड़ बाली जगहों पर न जाए सावधानी बरतें शारीरिक दूरी बनाकर रखें मास्क लगावे तभी इस संक्रमण से बचा जा सकता है। वहीं पुष्पा देवी ने बताया कि महिलाएं अपने घर में रहे सुरक्षित रहें बाहर ना जाए और मास्क लगावे,तभी कोरोना महामारी संक्रमण से लड़ सकते है।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा