बिहार

नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने थानों का किया औचक निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार बुधवार रात्रि में बहादुरपुर, मुसल्लहपुर एवं सुल्तानगंज थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों एवं थानों में दर्ज कांडों के अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अभिलेखों की जांच करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं समयबद्धता के साथ करें।

Advertisements
Ad 1

श्री कुमार ने अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने, कांडों के समुचित निष्पादन, और थाना कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए थाना प्रबंधन में सुधार और संवेदनशीलता जरूरी है।

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब

error: