बिहार

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

PicsArt 02 21 11

पटना(अजित यादव): पटना के संपत चक अंतर्गत मानपुर बैरिया में गांव के सबसे बुजुर्ग सदस्य जगधारी राय को सार्वजनिक तौर पर अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं समाज सेवी राकेश कुमार यादव को भी टेलेंट एकेडमी की ओर से सम्मान दिया गया. टैलेंट एकेडमी की ओर से सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें बुजुर्ग के सामने एकेडमी के बच्चों ने शानदार पस्तुति दी. जिसे देखकर जगधारी राय भावुक हो गए.

रोहित कुमार जितेंद्र ने बताया कि जगधारी राय बैरिया गांव के सबसे बुजुर्ग सदस्य है. लगभग 110 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं. जो अपने आप में बड़ी बात है. वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी वो बिल्कुल स्वस्थ हैं. आज हम सबको उन्होंने आशीर्वाद दिया. ये हमारे लिए खुशी की बात है. राय ने सम्मान पाने के बाद कहा कि अब तक ऐसी बीमारी हमने नहीं देखी. पहली बार छुआछूत वाली बीमारी आई है. प्रधानमंत्री जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.

इस अवसर पर आरके यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बीच इस तरह के आयोजन का होना भी जरूरी है, ताकि हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी एक अलग पहचान बनाए.

रोहित कुमार जितेंद्र और रिंकू राय ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किया. इस दौरन लोगों ने सम्मान में खड़ा होकर अभिवादन किया. सम्मान के दौरान एकेडमी के शिक्षक दीपक कुमार, राहुल कुमार, बास्कीट कुमार, शिवांग कुमार, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!