बिहार

सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, नरेश अग्रवाल : पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व. सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि पर बुधवार को राजेन्द्र नगर, रोड नंबर 8सी स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, डेयरी मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई विधायक, विधान पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

स्व. सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. मोदी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

Related posts

आठ घंटे तक अस्पताल-दर-अस्पताल भटकता रहा मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी हैदर, हो गई मौत!

फुलवारी में टेंपो स्टैंड का अभाव बना बड़ी समस्या : रोजाना झगड़े, मारपीट और जाम से जूझ रहे ऑटो चालक व आम लोग

नई दिशा नारी शक्ति समिति का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, 200 महिलाओं को किया गया सम्मानित

error: