बिहार

पीएम मोदी की 78वें संस्करण मन की बात रेडियो पर भाजयुमो कार्यकर्ता ने सुना

अररिया(रंजीत ठाकुर): पीएम मोदी के मन की बात के 78वें संस्करण को भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अगुवाई में और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्तिथि में बुथ संख्या121 पर रेडियो पर सुना एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भाजयुमो नेताओं ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात में टोक्यो ओलंपिक की चर्चा करते हुए महान एथलीट मिल्खा सिंह को याद किया और कहा कि देश उनके योगदान को कभी भुला नही सकता उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वो अपने लिए नही जा रहे बल्कि उन्हें भारत के गौरव को बढ़ाना है और लोगो का दिल भी जितना है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देशवासियों का सँघर्ष जारी है,इस जंग को जीतने के लिये वेक्सिनेशन जरूरी है उन्होंने 21 जून को रिकार्ड 86 लाख टीकाकरण की चर्चा करते हुए कहा कि 1वर्ष पूर्व सबके सामने सवाल था वेक्सीन कब आएगी आज हम 1दिन में लाखों लोगों को मुफ्त मेड इन इंडिया वेक्सीन लगा रहे है यही नए भारत की नई ताकत है।भाजयुमो नेताओं ने बताया कि पीएम ने जान हथेली पर लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सक की सराहना करते हुए आगामी 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाने की अपील की।उन्होंने नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की आह्वान करते हुए कहा कि नशा ना तो अच्छी चीज है ना हमारे स्टाइल की अभिव्यक्ति है।साथ ही पीएम ने पूरे देश चल रहे मानसून सीजन को जल संरक्षण के लिए उपयुक्त समय बताया और कहा कि जल का संरक्षण भी देश सेवा का एक सशक्त माध्यम है।इस मौके पर राहुल कुमार,करण कुमार श्याम कुमार शर्मा अतुल कुमार, मनीष कुमार, टिंकू कुमार रायआदि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: