बिहार

पुलिस व एसएसबी जवनों ने शराब के साथ बाइक सहित नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को लगातार मिल रही है तस्करों को पकड़ने में कामयाबी। रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना पुलिस तथा एसएसबी बीओपी फुलकाहा के जवानों की संयुक्त गस्ती के दौरान फुलकाहा कोशिकापुर सीमा पिलर संख्या-188 के पास नेपाल से ला रहे तस्करी का शराब सहित नेपाली तस्कर व नेपाली बाइक को धरदबोचा.

मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी एवं फुलकाहा एसएसबी कैम्प प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडेय के संयुक्त गस्ती के दौरान कोशिकापुर गांव से नेपाल से तस्करी कर बाइक से ला रहे 240 बोतल नेपाली देसी शराब व तस्कर को जवानों व पुलिस ने धरदबोचा. इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि तस्कर नेपाल के दीवानगंज गांव निवासी उम्र 25 बर्ष शंकर यादव है। इस अभियान में एसएसबी के एसआई दुर्गेश कुमार पांडे, कांस्टेबल राजेश कुमार, हरेंद्र कुमार, वहीं थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी के साथ चौकीदार ललित पासवान शामिल थे। जप्त सामग्रियों के साथ गिरफ्तार तस्कर के कागजी खानापूर्ति के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: