ताजा खबरेंबिहार

बिहार में बड़ा आईपीएस फेरबदल, कार्तिकेय शर्मा बने PATNA के नए एसएसपी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार गृह विभाग ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे अहम बदलाव पटना एसएसपी अवकाश कुमार को लेकर हुआ है। उन्हें विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (SAF-1) का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। अब उनकी जगह पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया का नया एसपी बनाया गया है। इस तरह तीन प्रमुख जिलों – पटना, पूर्णिया और सहरसा में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में अन्य स्थानांतरित अधिकारियों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, विशेष इकाइयों के प्रभारी और मुख्यालय स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल आगामी चुनावी तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। सरकार के इस फैसले के बाद संबंधित जिलों में नए एसपी और एसएसपी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related posts

जन्म-मृत्यु निबंधन प्रमाण पत्र जांचकर ही जारी करें प्रमाण पत्र

शेखपुरा का वार्षिकोत्सव समारोह-2026 संपन्न, बच्चों को किया गया प्रोत्साहित

बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बाल विवाह के खिलाफ उठाई गई आवाज

error: