बिहार

फुलकाहा 56वीं वाहिनी एसएसबी ने सात बाइक समेत 2520 बोतल नेपाली शराब किया जब्त, तस्कर हुए फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर इंडो नेपाल सीमा के समीप शुक्रवार की रात बथनाहा एसएसबी के स्पेशल टीम एवं फुलकाहा एसएसबी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सात बाइक एवं तीन साइकिल पर लोड 2520 बोतल नेपाली दिलवाले नामक शराब बरामद किया है। जबकि मौके से तस्कर बाइक एवं साइकिल समेत शराब छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा।

फुलकाहा बीओपी प्रभारी सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त का मिली थी नेपाल से सीमा पर करके बड़ी मात्रा में मानिकपुर गांव होकर शराब आ रही है। सूचना के आलोक में जवानों को तैनात किया गया था जहां से शराब एवं बाइक तथा साइकिल बरामद किया गया जबकि मौके से शराब तस्कर शराब छोड़कर भागने में सफल रहे। मौके से भागे शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। बताया कि कुछ बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है। फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी सह सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि बरामद शराब, बाइक एवं साइकिल को अररिया उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: