बिहार

छह महीने में 1.29 लाख से अधिक जमीनों का हुआ ई-निबंधन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राज्य में पेपरलेस तरीके से जमीनों के निबंधन ने रफ्तार पकड़ ली है| दिसंबर 2024 से लागू ई-निबंधन सुविधा के तहत बीते छह महीनों में कुल एक लाख 55 हजार 239 आवेदन आए हैं, जिनमें से एक लाख 29 हजार 949 आवेदनों का ई-निबंधन किया गयाI है। इसके साथ ही 29,07,336 से अधिक लोगों ने ई-निबंधन सॉफ्टवेयर के जरिए ई-केवाईसी कराया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष जुलाई में पांच कार्यालयों में ई-निबंधन सॉफ्टवेयर की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद में दिसंबर से प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालयों में लागू है।

ई-निबंधन से धोखाधड़ी की आशंका कम-

Advertisements
Ad 1

ई-निबंधन सुविधा शुरू होने से दस्तावेजों का ऑनलाईन सत्यापन, घर बैठे शुल्क जमा, पारदर्शिता होने से धोखाधड़ी की कम आशंका और निबंधन संबंधी कामों का तुरंत निपटारा हो रहा है। इसके अलावा शादी के निबंधन, निबंधित दस्तावेजों की खोज, सच्ची प्रतिलिपि और ऋण अवभार प्रमाण पत्र की ऑनलाईन सुविधाएं भी मिल रहीं हैं। लोग ऑनलाइन समय बुकिंग के जरिए भी निबंधन करा सकते हैं।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: