बिहार

महिलाओं में बढ़ते एंडोमेट्रियल कैंसर को लेकर जयप्रभा मेदांता में जागरूकता अभियान

फुलवारीशरीफ, अजीत। जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना के तत्वावधान में महिलाओं में तेजी से फैलते एंडोमेट्रियल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को इस गंभीर बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों, समय पर जांच और प्रभावी उपचार के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।

आयोजन की सचिव डॉ. श्वेता राय ने बताया कि यह पहल महिला स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है. उन्होंने कहा कि एंडोमेट्रियल कैंसर के मामले हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं, और महिलाओं को इसके लक्षणों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जयप्रभा मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शंकर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतरता ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रभाव को कम कर सकती है. उन्होंने रोबोटिक सर्जरी और एडवांस तकनीकों के माध्यम से बेहतर इलाज की उपलब्धता पर भी प्रकाश डाला।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में बिहार और झारखंड की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रही. जिनमें डॉ. शांति राय, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. मीना सावंत, डॉ. जे. के. सिंह और डॉ. मंजु गीता मिश्रा जैसी वरिष्ठ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

विशेषज्ञों ने बताया कि एंडोमेट्रियल कैंसर के शुरुआती संकेत जैसे रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव, पेट में लगातार दर्द, कमजोरी और अनियमित मासिक धर्म को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय रहते जांच और उपचार शुरू कर देने से इस बीमारी को काफी हद तक रोका और नियंत्रित किया जा सकता है. आधुनिक चिकित्सा तकनीकों जैसे कीमोथेरेपी, रेडिएशन और रोबोटिक सर्जरी से इसका सफल इलाज संभव है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: