बिहार

विश्वविद्यालय द्वारा पशु कल्याण शिविर सह किसान गोष्ठी का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा शुक्रवार को गोद लिए गए गाँव दरियापुर में पशु कल्याण शिविर सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के “कृषि ज्ञान वाहन” द्वारा भ्रमण भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय को वैज्ञानिक ज्ञान और व्यावहारिक कृषि समाधान प्रदान करना था।

यह कार्यक्रम डॉ. उमेश सिंह, निदेशक, प्रसार शिक्षा, के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई. संजय गाँधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान और बिहार वेटरनरी कॉलेज, पटना से डॉ. वाई.एस. जादौन, डॉ. मृत्तुंजय कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, एवं डॉ. अंकेश कुमार ने शिविर के आयोजन एवं संचालन में प्रमुख भूमिका निभाई।

Advertisements
Ad 1

शिविर के दौरान किसानों को पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण, एवं सतत कृषि पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं. लगभग 50 किसानों ने इस स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया, जहाँ 70 से अधिक पशुओं का उपचार एवं उनके मालिकों को परामर्श दिया गया.किसानों को अपने पशुओं की देखभाल और प्रबंधन से संबंधित विशेषज्ञ सलाह भी दी गई, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: