बिहार

खगौल के ज्वेलर्स दुकान चोरी कर भाग रहे एक महिला चोर गिरफ्तार!

खगौल, आनंद मोहन :  थाना क्षेत्र के जयराम बाजार स्थित साहिबा ज्वेलर्स में बुधवार को चोरी के आरोप में एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय निवासी महेंद्र पासवान की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अपने रिश्तेदार के यहां खगौल के नैनचक इलाके में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, सोनी देवी दोपहर में ज्वेलरी खरीदने के बहाने साहिबा ज्वेलर्स पहुंची थी। इसी दौरान उसने दुकान से कुछ सोने के जेवर चोरी कर लिए और बाहर निकलने लगी। तभी दुकान के कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के जेवर बरामद किए गए। इसके बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची खगौल थाना पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि महिला के पास से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि महिला पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रही है या नहीं।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: