पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बेटी पढ़ाओ देश बढ़ाओ के मूल मंत्र के संकल्प के साथ रोहतगी समाज की महिलाओं ने रोहतगी पटना महिला मंडल की ओर से सैकड़ों बच्चियों को बिस्कुट के साथ पेन्सिल, रबर, कॉपी, कलर, पेन समेत पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
वितरण कार्यक्रम रोहतगी कुंदन कन्या बेसिक स्कूल, लल्लू बाबू का कुँचा, पटना सिटी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव इति रोहतगी ने करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है इन्हे निरंतर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए. वहीं संस्थापिका सदस्य डॉ. अर्चना रोहतगी व डॉ. सरिता रोहतगी ने कहा कि मंडल निरंतर समाजसेवा के कार्य को करती रहेगी और एक नया आयाम लिखेगी। इस मौके पर इति रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, डॉ. सरिता रोहतगी, शालिनी रोहतगी, मंजू रोहतगी, आरती रोहतगी, रितु रोहतगी, मोना रोहतगी सक्रिय थीं।
