बिहार

नव विवाहिता ने किया ऐसा काम, 25 अप्रैल को हुई थी शादी!

Advertisements
Ad 5

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक के सित जैन चक गांव में एक नव विवाहित 18 साल क़ी युवती ने ब्याह के पांचवें दिन ही अपने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. नव विवाहित दुल्हन को फांसी के फंदे से लटका देख दूल्हा शोर मचाने लगा उसके बाद परिवार के दूसरे सभी लोगों को खबर मिली पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया. पूरे गांव के लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गयी. लोग तरह-तरह के प्रयास लगाए लगे. इस बीच स्थानीय गोपालपुर थाना पुलिस सूचना पाकर पहुंचे और डेड बॉडी को कब्जे में कर एफएसएल को बुलाकर साक्षय एकत्रित किया. मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई. मायके वाले धनरूआ के सोन मई गांव के रहने वाले थे सभी परिजन रोते बिलखते पहुंचे और वहां नव विवाहित बेटी के शव को देख विलाप करने लगे. घटना के बारे में परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है वहीं चर्चा है कि लड़की क़ी मर्जी के बगैर शादी हुई थी. जिस युवक अर्जुन कुमार पिता राम उग्र सिंह से उसकी शादी हुई वह भी खाने पीने का शौकीन था. दोनों के परिजन काफी गरीब हैं,युवक के पिता राम उग्र सिंह राजमिस्त्री का काम करता है।

Advertisements
Ad 1

खुशबु 18 साल धनरुआ के सोन मई निवासी सन्नी सिंह क़ी बेटी थी. संपतचक के सितजैनचक निवासी राम उग्र सिंह के बेटे अर्जुन कुमार से खुशबू की शादी पिछले महीने 25 अप्रैल को ही हुई थी. अर्जुन कूरियर डिलीवरी बॉय का काम करता है. पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने अभी तक कोई आरोप नही लगाया है और कोई आवेदन भी नहीं दिया है. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस युडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

“मंथन” एनजीओ द्वारा समाज के पिछड़े वर्गों के बच्चों का एम्स पटना में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज बारहवें दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह : प्रदीप काश

error: