क्राइमबिहार

दिनदहाड़े युवक को मारी गोली!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमेशिकोह के पास रविवार को दिनदहाड़े एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान मोहम्मद काजिम के रूप में की गई है। उसे गंभीर हालत में पुलिस द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद काजिम को पेट में गोली लगी है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर में खाना पकाया जा रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब घर के लोग बाहर निकले, तो मोहम्मद काजिम लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना के संबंध में मोहम्मद काजिम की बहन और पत्नी ने सुमित नामक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो संभवतः इस घटना का कारण बना।

घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: