बिहार

समिति के सचिव ने प्रधान पर वित्तीय अनियमितता सहित कई गंभीर आरोप

फारबिसगंज(अजय रंजन): प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिपुर चौक में प्रधानाध्यापक के मनमानी से विद्यालय शिक्षा समिति व स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित है।समिति के सचिव ने प्रधान पर वित्तीय अनियमितता सहित कई गंभीर आरोप लगाकर जिला पदाधिकारी अररिया से कार्रवाई की गुहार लगाई है।सचिव ने बताया कि प्रधानध्यापक राजकुमार पासवान द्वारा लगातार सरकारी निर्देशो की अवहेलना की जा रही है।

विद्यालय ज्वॉइंट एमडीएम अकाउंट से बिना विद्यालय के सचिव के हस्ताक्षर से लगातार राशि की निकासी की जा रही है ।बार बार कहने के बावजूद भी प्रबंधन समिति की बैठक नही जा रहा है।जिससे समिति को विद्यालय के प्रबंधन संबंधित कोई भी जानकारी नही मिल पाती हैं।प्रधानध्यापक द्वारा एमडीएम रिपोर्ट में दर्ज बच्चों की संख्या व उपस्थित बच्चों की संख्या में भारी अंतर है।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: