बिहार

बेखौफ अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी को घायल कर नगदी पचास हजार लूटा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के खजुड़वाड़ी मुहल्ले में बुधवार की सुबह करीब 09 बजे चार की संख्या में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी को घायल कर कलेक्शन का नगदी सहित बाइक लूट कर फरार हो गए ।

घटना की जानकारी देते बथनाहा स्थित बंधन बैंक कर्मचारी पीड़ित सोनम कुमार ने बताया कि एक अपराधी गर्दन पर छुरा से प्रहार कर दिया। तत्पश्चात वसूली का नगदी पचास हजार पांच सौ सत्तर रुपीए ,एक मोबाइल व बाइक लेकर फरार हो गया ।

वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा जोगबनी थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गया। पुलिस को हरकत में आते देख अपराधी बाइक बीआर 50 एल / 8954 लावारिस अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

बंधन बैंक बथनाहा ब्रांच के मैनेजर अचिंतो कुमार दास ने बताया कि थाना में लिखीत आवेदन दिया गया है । थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल ने बताया कि बाइक खजुड़वाड़ी मुहल्ले से लावारिस अवस्था बरामद कर लिया गया है । इस घटना में जो भी अपराधी शामिल है जल्द से जल्द दबोचे जाएंगे।

बताते चलें कि अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा उठ गया है कि दिन के उजाले व मोहल्ले में भी घटना घटित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके लिए सरकार की व्यवस्था को दोषी माना जाए या फिर स्थानीय प्रशासन को? दिन प्रतिदिन बैंक कर्मी को निशाना बनाया जाना कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र