बिहार

कुख्यात 06 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के जोकीहाट थाना व महलगांव ओपी व बेरगाछी ओपी ने मिलकर संयुक्त छापेमारी में अलग-अलग कई लूटकांड का खुलासा करते हुए विभिन्न कांडों को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सभी अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, सात जिन्दा कारतुश, मिसफायर कारतूश तीन, पांच मोबाइल,लूटी गई रकम और दो मोटरसाईकिल को बरामद किया है।

अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पैकटोला में छापेमारी अभियान चलाकर अपराधकर्मी मोहम्मद खालिद पिता रईश तुरकैली वार्ड नंबर-08 थाना जोकीहाट को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के क्रम में महलगाँव ओपी दर्ज कांड संख्या- 644/2022 में संलिप्त अभियुक्त बुधेश्वरी रामपुर गांव निवासी मोहम्मद आसिफ के निशानदेही पर लूट कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों में चिल्हनिया गांव निवासी मोहम्मद असगर अली पिता मोहतसीम व मोहम्मद आरजू पिता कफील को गिरफ्तार कर लिया।जिसकी निशानदेही पर बोची गांव निवासी अकबर पिता सगीरउद्दीन को भी गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र