बिहार

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेढ़ी पुल के पास से 1.426 किलोग्राम गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ को टोटो रिक्शा पर लादकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर नदी थाना पुलिस ने टेढ़ी पुल के पास कार्रवाई की। इस दौरान टोटो रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PT6981) से 1.426 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। मौके से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रंजीत कुमार (करीब 34 वर्ष), पिता ललित प्रसाद, निवासी ग्राम एवं थाना मालसलामी, जिला पटना तथा स्थायी पता त्रिलोकी बिगहा, थाना हुलसगंज, जिला नालंदा के रूप में हुई है।

इस मामले में नदी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल किए गए टोटो रिक्शा को भी जब्त किया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सद्दाम हुसैन, देवकर्ण बंटी, संतोष कुमार और राजेन्द्र पाण्डेय सहित नदी थाना के महिला बल, सशस्त्र बल, गृह रक्षक एवं आर्म्स जिला बल के जवान शामिल थे।

Related posts

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

गोलीकांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़का आक्रोश, घायल आसिफ को लेकर थाने पहुंचे परिजन