बिहार

एड्स दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में ही सिमट गई जागरूकता रैली

Advertisements
Ad 5

जमुई(मो. अंजुम आलम): वैसे तो स्वास्थ्य विभाग अपने कारनामे और लापरवाही को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस बार विभाग का एक और कारनामा लोगों को सोंचने पर मजबूर कर दिया है। हुआ यूं कि एक दिसंबर को एड्स दिवास मनाया जाता है। जिसको लेकर विभाग द्वारा रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दौरान एड्स की जानकारी और इससे सुरक्षा के उपाय बताए जाते हैं। लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे कुछ देखने के लिए नहीं मिला और न ही लोगों को जागरूक किया गया। हैरत की बात तो यह है कि लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का ढांचा भी तैयार किया गया इतना ही नहीं सिविल सर्ज डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी,डीएस डॉ. सैयद नौशाद अहमद, एसीएमओ डॉ. रमेश  प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया था। लेकिन रैली महज 10 मीटर के दायरे में ही सिमट गई। अस्पताल के मुख्य द्वार तक भी रैली नहीं पहुंची और समाप्त हो गई। इसके अलावा जागरूकता रैली के समाप्त होने के बाद सीएस के सभागार में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला भी लगभग 20 मिनट चलकर समाप्त हो गई। बता दें कि फोटो खिंचवाने के बाद अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी चार कदम चलकर रैली को समाप्त कर चलते दिखे। जबकि जागरूकता रैली और कार्यशाला करने के लिए विभाग द्वारा राशि भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन खानापूर्ति कर राशि की सिर्फ निकासी हो जाती है।

पदाधिकारियों ने एड्स की दी विस्तारपूर्वक जानकारी-

Advertisements
Ad 1

एड्स दिवस के अवसर पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी,डीएस डॉ. सैयद नौशाद अहमद, एसीएमओ डॉ. रमेश  प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने एड्स की जानकारी और इससे सुरक्षा के बारे में बताया। अधिकारियों ने कहा कि जानकारी और जागरूकता ही एचआईवी से बचाव का सही तरीका है। जब तक लोगों में एचआईवी की जानकारी नहीं होगी तब तक एचआईवी से बचा नहीं जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाती है। साथ ही सदर अस्पताल में आईसीटीसी जांच केंद्र है, जहां प्रत्येक दिन जाकर एचआईवी से जुड़ी सलाह दी जाती है और एचआईवी जांच की जाती है। अब तो एआरटी सेंटर भी खुल गया है। अबतो इलाज भी यहां होगा। इस मौके पर मो. शमीम अख्तर, आनंत कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय, जिला एड्स पर्यवेक्षक मनीत कुमार अखौरी, नवोदित मृणल, आशा कुमारी, विपिन कुमार सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

विमला फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

अधिवक्ता लिपिक संघ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब 359वां प्रकाशपर्व तैयारी

error: