उत्तरप्रदेश

पुलवामा शहीदों की याद में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

बलिया(संजय कुमार तिवारी): पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को क्षेत्रीय युवाओं ने शिवपुर दियर नई बस्ती से रविवार की देर शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिहरनाथ बाबा मंदिर शिवपुर दियर नई बस्ती से शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा स्थित स्मारक तक कैंडल मार्च के जरिये शहीदों को नमन किया.

युवा दुर्गेश तिवारी ने कहा कि देश के लिए न्यौछावर होने से बड़ा कोई बलिदान नहीं है। आज हम अपने सैनिकों के बदौलत ही सुरक्षित हैं। हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है कि अपने देश के सैनिकों का सम्मान तथा उनके परिवार की रक्षा के लिए अपना तन मन के साथ खड़ा रहे। इस मौके पर बिट्टू गुप्ता, श्रवण गुप्ता, रिशु पाठक, अनिल कुमार, प्रकाश चौबे, अरविंद चौरसिया व धीरज गुप्ता आदि रहे।

Related posts

मकान पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

डीएम अनुनय झा ने संभाला कार्यभार, प्रशासनिक कामकाज की कमान अपने हाथों में ली

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

error: