बिहार

विज्ञान में महिलाओं की उड़ान: इस्लामिया बी.एड. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नवाचार की गूंज

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वर्ष 2026 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली” रही, जिसके माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था. इस अवसर पर शिक्षार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, चार्ट और प्रयोग प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. प्रदर्शनी में दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास और नए वैज्ञानिक आविष्कारों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया। रंजीत, ऋषिका, दानिश, साकिब, रितिका, शालिनी मिश्रा और शालू ने भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन लेखन और विज्ञान संबंधी प्रदर्शन प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों ने विज्ञान के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे. उनकी प्रस्तुतियों में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और विशेषकर महिलाओं की भागीदारी को केंद्र में रखा गया

Advertisements
Ad 1

जिसने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. अली इमाम और सह समन्वयक डॉ. मंजुला ने विज्ञान की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है. उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया और भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: