उत्तरप्रदेश

आकाशीय बिजली से महिला झुलसी

बलिया(संजय कुमार तिवारी): आकाशीय बिजली विद्युत पोल पर गिरी जिससे एक महिला बुरी तरह से झुलस गई ।घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।घटना मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव की बताई जा रही है ।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में आकाशीय बिजली विद्युत पोल पर करीब 12:00 बजे दिन में गिरी। उक्त विद्युत पोल के पास राजेंद्र यादव का घर है जिसकी वजह से उनकी पत्नी सुनीता देवी उम्र 30 वर्ष बुरी तरह से झुलस गई। लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय

एक्स आर्मी और एक्स सीआरपीएफ के जवान ने अपने खर्च से सड़क हादसे में घायल लोगों की करते है सेवा

error: