अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत वार्ड संख्या-03 हनुमान नगर निवासी बिंदु देवी पति अरविंद यादव उम्र लगभग-30 की गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोगों का तांता लग गया।वही घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा फुलकाहा थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी को दी गई।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने सदल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी लेते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज रामपुकार सिंह को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए निरीक्षण उपरांत मृत महिला को अंत्य परीक्षण के लिए अररिया भेज दिया गया। वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कुछ बताने से परहेज करते रहे तो वही कुछ ग्रामीणों ने दवे जुवान हत्या होने की चर्चा करते सुने गए। मृतक अपने पीछे 2 पुत्र छोड़ गए। वहीं घटना के संबंध में पड़ोस के महिलाओं ने बताई की पति पत्नी समेत घर के सभी लोग मकई सुखाने के लिए सड़क पर गए हुए थे। उसी दरमियान मृतिका बिंदु देवी किसी काम से घर आई,और कुछ देर के बाद उनकी मृत्यु हो गई।अब तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
previous post
