बिहार

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

पटना/बेगूसराय, (न्यूज़ क्राइम 24) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा श्री कुंदन कुमार ने बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड स्थित मणिअप्पा पंचायत का भ्रमण किया। सामुदायिक सहभागिता, जनभागीदारी और सतत विकास के प्रभावी मॉडल के रूप में उभरी यह पंचायत आज राज्य की एक प्रेरणादायी आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित हो रही है।

भ्रमण के दौरान श्री कुंदन कुमार ने पंचायत के ग्रामीणों से संवाद किया तथा विशेष रूप से महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा कर उनके अनुभवों, आकांक्षाओं एवं ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को समझा। उन्होंने कहा कि “मणिअप्पा पंचायत यह सिद्ध करती है कि जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है। ऐसे मॉडल ‘विकसित बिहार’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों की समीक्षा की तथा स्थानीय समुदाय द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और समावेशी विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए