बिहार

बिहार : 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो का लोकार्पण, CM सम्राट चौधरी

पटना,  नरेश अग्रवाल : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 02 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी तक मेट्रो विस्तारीकरण का लोकार्पण किया जाएगा। इससे शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत और समय की बचत होगी।

सीएम के बड़े निर्देश:

  1. डेडलाइन फिक्स: हर चरण के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर काम समय पर पूरा करें। किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
  2. गुणवत्ता से समझौता नहीं: निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। एक साथ सभी साइटों पर तेजी से काम हो।
  3. ट्रैफिक प्लान बनाएं: निर्माण के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो। पूरे पटना शहर का अध्ययन कर जाम का स्थायी समाधान निकाले और वैज्ञानिक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाएं।
  4. सुरक्षा जरूरी: निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो।
  5. नियमित मॉनिटरिंग: प्रोजेक्ट की लगातार समीक्षा हो।

प्रोजेक्ट अपडेट:


नगर विकास सचिव विनय कुमार ने बताया कि कॉरिडोर-1 न्यू ISBT से आकाशवाणी तक और न्यू ISBT से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक काम चल रहा है।

सीएम बोले: पटना मेट्रो से सुरक्षित, तेज और विश्वस्तरीय परिवहन मिलेगा। सड़क पर ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम होंगे।

सैटेलाइट टाउनशिप पर भी निर्देश: सीएम ने पटना की प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप का मास्टर प्लान समय पर तैयार करने को कहा। राजधानी का सुनियोजित विस्तार जरूरी है।

ये रहे मौजूद: नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, PMRCL MD संदीप कुमार, डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत मेट्रो के अधिकारी।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: