बिहार

तीन लाख रुपये की चोरी कर चलते बने

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): ठंढ का मौसम आते ही चोरी की घटनाये बढ़ने लगी है। चोर लगातार चोरी कर पुलिस को चुनौती दे रही है। ताजा मामला है ,पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नन्दगोला इलाके का है। जहाँ चोरो ने रात के सन्नाटे में एक घर के पीछे के दरबाजा को उखाडा और रूम में दाखिल हुये और बारी -बारी से सभी कमरे में जाकर आलमीरा और गोदरेज का ताला तोड़ कर सोने के आभूषण और कीमती सामान, कैस रुपया,बाजा, सिलेंडर और सिलाई मशीन समेत तीन लाख रुपये की चोरी कर चलते बने।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य किसी परिवार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे।जिसकी भनक चोरो को लगी और चोरी के घटना का अंजाम दिया। जब घर के सभी सदस्य शादी समारोह से बापस लौटे तो घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ पाया और गहने ,कैस रुपया और कीमती सामान गायब पाया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में जा कर चोरी की घटना का लिखित आवेदन दिया।जहां पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आस पास में लगे CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरो की पहचान करने की कोशिश में जुट गये है।

Related posts

राज्य के 24 जनजातीय बहुल जिलों में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी के प्रवक्ता भरत चौरसिया राजद में शामिल

पश्चिम बंगाल में बिगड़ते हालात और वंदे मातरम को लेकर इमारत ए शरिया ने जताई चिंता

error: