बिहार

मानव कल्याण के लिए आज से शुरू होगा दो दिवसीय सत्संग, तैयारी पूर्ण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज नगर पंचायत अंतर्गत मधुरा पश्चिम-उत्तर वार्ड संख्या पांच में दो दिवसीय सत्संग सेवा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिनकी तैयारी रविवार की शाम तक पूरी कर ली गई है। सत्संग सेवा समारोह सोमवार व मंगलवार दिनांक 10 व 11 जनवरी को होना सुनिश्चित हुआ है। इस समारोह में सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज जी का स्मरण किया जाएगा, साथ ही मुख्य रूप से भागलपुर से बाबा पूज्यपाद निर्मलानंद जी महाराज अपने श्रद्धालुओं के साथ नामदान देंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय रामनारायण यादव, सकलदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, ताराचंद यादव, सुनील यादव, तेजनारायण यादव, रमेश यादव, सुनील यादव, धनपत, पप्पू आदि ग्रामीणों ने अपने दायित्व बखूबी निभा रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

इस सत्संग सेवा कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष सुरेश यादव , सचिव अभिमन्यु यादव, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार व रंजीत कुमार है। मौके पर कार्यकर्ता राजा कुमार, विवेक कुमार, बृजेश, लालू नवीन, दुर्गा, प्रवीण, पांडव, सिंटू, शेखर, भवेश इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

पर्यटन सचिव ने दिए निर्देश – ड्रोन शो, लेजर शो और जीविका दीदी की रसोई से होगा कांवरियों का स्वागत

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

error: