बिहार

शहीद संजय कुमार सिन्हा के स्मृति मे श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजीत। पुलवामा आतंकवादी हमले मे शहीद जवानो की 5 वी शहादत दिवस पर संपतचक प्रखंड अंतर्गत एकतापुरम अवस्थित शहीद संजय कुमार सिन्हा प्रशासनिक भवन मे पुलवामा आतंकवादी हमले मे वीरगति प्राप्त कर चुके (मसौढ़ी) पटना निवासी शहीद सैनिक संजय कुमार सिन्हा के स्मृति मे श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद संजय कुमार सिन्हा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा कि हम सभी देशवासियो को सैनिक संजय कुमार सिन्हा एवं अन्य सभी शहीदो के शहादत पर गर्व है. जिनके बलिदान से हमारा परिवार, समाज व पुरा भारत देश चैन से जी रहा है तथा दुश्मन हमारे मुल्क के तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत नही कर रहा है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम मे सर्वश्री विनय कुमार, मुकुल कुमार, मुकेश कुमार, प्रेमचंद कुमार, श्रवण दास, महेश्वर महतो, मोटा भाई, हरि जी, अभिषेक कुमार सिंह, अनिता सिन्हा, खुशी, नेहा, एंजल, अनिता कुमारी एवं अंजनी कुमारी शामिल हुए।

Related posts

सुधा डेयरी की ‘जन कल्याण कोष योजना’ का शुभारंभ

16 जून को फुलवारी में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय, कुरकुरी और नदियावां के बीच स्थल चयन पर मंथन

हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से गूंज रहा कथा परिसर, रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

error: