बिहार

सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी पर प्रेमालोक मिशन स्कूल में 24 घंटे का मां शारदंबा यज्ञ का हुआ शुभारंभ

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेमालोक मिशन स्कूल में वसंत पंचमी एवं मां सरस्वती पूजन उत्सव के अवसर पर 24 घंटे का मां शारदंबा यज्ञ का शुभारंभ विधि विधान के साथ किया गया.मां सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों में एक अलग उत्साह था. शंख ध्वनि धूप हवन से विद्यालय में उत्सव का माहौल हो गया है.बच्चों को माता का प्रसाद भी वितरण किया गया।

विद्यालय निदेशक गुरुदेव प्रेम ने बताया कि मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिका समस्त कर्मचारी एवं मानवता एवं परमात्मा से प्रेम करने का संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने समस्त मानव कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रेमालोक मिशन स्कूल 24 घंटे का मां शारदंबा यज्ञ का आयोजन किया है. गुरुदेव ने बताया कि माता शारदाम्बिका, महासरस्वती की अवतार स्वरूप हैं जो पृथ्वी पर सनातन धर्म की स्थापना में आदि शंकराचार्य की सहायता के लिए आई थीं।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: