क्राइमबिहार

पटनासिटी से तीन अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलमगंज थाना अंतर्गत गुरुवार को दिवा गस्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी गस्ती करते हुए दादर मंडी गुलजारबाग स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप बैंक चेक करने जा रहे थे तभी इलाहाबाद बैंक के पास एक काले रंग के पैशन प्रो मोटरसाइकिल जिसके वाइजर पर सिविल कोर्ट मसौड़ी पटना लिखा हुआ था उस पर तीन व्यक्ति सवार थे जिसे संदेह के आधार पर रुकने का ईसारा किया गया तो गाड़ी के पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर कूद कर भाग गया, जबकि गाड़ी पर सवार अन्य दो व्यक्ति गाड़ी के साथ पकड़े गए. जब उनसे गाड़ी पर पीछे बैठे व्यक्ति के बारे में भागने का कारण पूछा तो उनके द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी कुछ देर पहले अगम कुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत भूतनाथ रोड पांडे मोटर्स के पास से चोरी करके लेकर आया है.

Advertisements
Ad 1

पुलिस के डर से पीछे बैठा व्यक्ति भाग गया है. गाड़ी का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त गाड़ी को जप्त किया गया. गाड़ी का नंबर BR01BY 1988 हैं. पकड़ा गया एक अपराधी का नाम मोहम्मद आफताब पिता मोहम्मद फखरुद्दीन साकिन दुरूखी थाना खाजेकला जिला पटना एवं दूसरे अपराधी का नाम मुकेश कुमार पिता शंकर प्रसाद केसरी साकीन नीम की भठ्ठी, विश्वकर्मा मंदिर के समीप थाना आलमगंज जिला पटना है. बाद में छापामारी करके भागे हुए तीसरे अपराधी मोहम्मद दानिश उर्फ शाहरुख पिता मोहम्मद सलाउद्दीन साकिन दुरूखी थाना खाजेकला पटना को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मोहम्मद शाहरुख मोटरसाइकिल चोरी के मामले में खाजेकला थाना एवं आलमगंज थाना एवं अन्य थानों से कई बार जेल जा चुका है तथा करीब 7-8 रोज पहले ही मोटरसाइकिल चोरी के केस में जेल से छूट कर बाहर आया है. वही मोहम्मद आफताब पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के केस में पीरबहोर थाना से जेल जा चुका है. इन लोगों की अपराधिक इतिहास का अन्य थानों से पता किया जा रहा है. पूछताछ के उपरांत इन्होंने कई अहम बातें बताएं हैं. इस के संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है साथ ही तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: