उत्तरप्रदेश

फसल बीमा रथ को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया(संजय कुमार तिवारी): प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए फसल बीमा रथ शुक्रवार को विकास भवन से रवाना हुआ। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फसल बीमा योजना का लाभ लेने वाले चार किसानों को प्रमाण पत्र भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि फसल बीमा हर किसान को कराना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा आने पर फसल नुकसान होने की दशा में किसानों को कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल व अन्य कृषक मौजूद थे।

Related posts

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत