बिहार

बदमाशों ने लाठी डंडे से घेरकर घरवालों की कर दी पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल!

नालंदा(राकेश): बुधवार को भीड़ द्वारा एक परिवार की पिटाई करने का वायरल वीडियो सामने आया है। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुरा मोहल्ले का है। वायरल हो रहा वीडियो 14 अगस्त का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से लाठी-डंडे लेकर एक परिवार के सदस्यों पर भीड़ लगातार प्रहार कर रही है। वायरल हो रहा वीडियो 46 सेकेंड का है।

क्या है मामला

Advertisements
Ad 1

नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा मोहल्ला निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र संजीव कुमार के द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें उसने बताया है कि 14 अगस्त की सुबह 8:30 बजे उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल पड़ोसी के द्वारा चोरी कर लिया गया। जब उसने शोर मचाया कि उसका मोबाइल चोरी कर भाग रहा है। इतने में ही पड़ोसी उसके घर के पास एक दर्जन लोगों के साथ आ गया घर और गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा घर में घुसकर पहले मारपीट की, इसके बाद घर से बाहर निकाल कर परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट किया और हरवे हथियार लाठी डंडे के प्रहार से उनलोगों को जख्मी कर दिया। इस दौरान घर के बक्शे का ताला तोड़ करीब 30000 रुपए और खेत के कागजात आदि को भी लूट लिया।

क्या बोलें थानाध्यक्ष

वहीँ इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद जबकी आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: