बिहार

बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या!

दानापुर(आनंद मोहन): रविवार को दानापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर गांधी लेन में एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने सरेशाम एक युवक को सिर में मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत। मृतक की पहचान पटना के यारपुर सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक अपने दानापुर ससुराल में रह रहा था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर दानापुर नगर परिषद में काम करता था, एवं टंकी की सफाई के लिए पंचशील नगर आया था। खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक को गोली मारकर हत्या की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: