बिहार

जीविका दीदियों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये करें विशेष पहल

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में गुरुवार को आयोजित होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता व जीविका दीदियों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। उपविकास आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशेष टीकाकरण अभियान के सफल संचालन में जीविका दीदियों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही जिले में शतप्रतिशत जीविका दीदियों के टीकाकरण को लेकर विशेष रणनीति पर विचार किया गया।

शत-प्रतिशत जीविका दीदियों के टीकाकरण का करें प्रयास :

बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी मनोज कुमार ने कहा अब तक जिले में संचालित टीकाकरण अभियान की सफलता में जीविका दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे भी उनसे ऐसी ही उम्मीद की जाती है। अभियान के दौरान जीविका दीदी लोगों से घर-घर संपर्क स्थापित कर लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें व उनका टीकाकरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने दीदियों को अपना व अपने परिवार का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये प्रेरित किया। डीडीसी ने कहा कि शत प्रतिशत जीविका दीदियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना हमारा लक्ष्य है। अक्टूबर माह के अंत तक सभी जीविका दीदियों के पहले डोज का टीकाकरण व दिसंबर माह के अंत तक दूसरे डोज का टीकाकरण सुनिश्चित कराये जाने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये।

Advertisements
Ad 1

अभियान की सफलता में जीविका दीदियों का योगदान महत्वपूर्ण :

बैठक को संबोधित करते हुए डीपीएम जीविका अनुराधा चंद्रा ने कहा कि अभियान के तहत प्रखंडवार टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित करने में अब तक जीविका दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने दीदियों के प्रयास से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने की उम्मीद जाहिर की। जीविका के जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर ने बताया कि किसी एक कलस्टर में 90 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि के भुगतान का प्रावधान है। इसी तरह एक सीएनआरपी जिसमें 08 से 10 ग्राम संगठन जुड़े होते हैं। उन्हें भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाना है। इसके अलावा बैठक में आवास सुविधा से वंचित जीविका दीदी का सर्वे करा कर आवास की उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित सभी जीविका दीदियों को विभिन्न सरकारी बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर तक संचालित होने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी गयी। बैठक में जीविका के सभी एमआरपी व सीएनआरपी मौजूद थे।

Related posts

मारवाड़ी महिला समिति की होली मिलन में सखियों संग जमकर उड़े रंग

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

error: