बिहार

पुलिस अधीक्षक यातायात ने कर्मियों से किया सीधा संवाद

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं पुलिसकर्मियों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा प्रत्येक सप्ताह दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को ‘लाइन डे’ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शास्तिका कक्ष एवं अनुरोध कक्ष में उपस्थित कराया जाता है।

इसी क्रम में मंगलवार को भी आयोजित ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधा संवाद किया गया। ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर आवश्यक दंड अधिरोपित किया गया, वहीं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य बल का मनोबल ऊँचा बनाए रखना तथा शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।

Related posts

भूमि वर्गीकरण को लेकर डीएम सख्त, ‘विकासशील श्रेणी’ हटेगी

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

error: