बिहार

भूमि वर्गीकरण को लेकर डीएम सख्त, ‘विकासशील श्रेणी’ हटेगी

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को भूमि वर्गीकरण पर अहम समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने नगर परिषद शेखपुरा, बरबीघा और नगर पंचायत शेखोंपुरसराय/चेवाड़ा के पेरिफेरल क्षेत्रों को चिन्हित कर एक समान भूमि वर्गीकरण का निर्देश दिया।

बैठक में तय हुआ कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अब ‘विकासशील श्रेणी’ के स्थान पर उपयुक्त नई श्रेणी बनाई जाएगी। अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला निबंधन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी और सभी अंचलाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

डीएम ने सभी पदाधिकारियों को चेताया कि आवंटित कार्य पूरी गंभीरता से समय सीमा में पूरे करें। प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

इस फैसले से जिले में भूमि से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में तेजी और मुआवजा निर्धारण में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू

error: