बिहार

आटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल टली

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रमंडलीय आयुक्त और पटना संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अधिकारीयों के साथ शनिवार बैठक हुई हैं। बैठक में 9 सितंबर को होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा की हड़ताल को स्थिगत करने का निर्णय लिया गया हैं। बतादे की पटना प्रमंडलीय आयुक्त के आश्वासन पर आटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल एक सप्ताह के लिए टल गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने बैठक में आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर विमर्श करेंगे। जोन परमिट का मामला कैबिनेट के फैसला से जुड़ा है। इसको छोड़कर अन्य समस्याओं का समाधान कराएंगे।

https://youtu.be/nipuBEE6bfI

Advertisements
Ad 1

आटो एंव ई रिक्शा चालक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जोन परमिट और कलरकोडिंग सहित कई मांगों की लेकर नौ सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का घोषणा किया था। प्रमंडलीय आयुक्त के साथ बैठक के बाद आटो यूनियन के नेताओं की बैठक हुई। यूनियन् नेता राजकुमार झा, नवीन मिश्रा और अजय कुमार पटेल ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त के आश्वन के कारण हड़ताल स्थगित कर दी गई। अगले शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त बैठक बुलाए हैं।

Related posts

स्मार्ट बॉर्डर परियोजना से भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य : गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ चर्चा की

शेखपुरा डीएम सख्त : ईंट-भट्टों पर चलेगा सघन अभियान, DRCC रैंकिंग सुधारने के निर्देश

error: