बिहार

जिला के 4 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिला खेल सम्मान

 नालंदा, राकेश   नालंदा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण “बिहार सरकार” के द्वारा बिहार राज्य खेल सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर स्थित एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के 4 खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले खिलाड़ी मुस्कान कुमारी को ₹50000, जाहानवी को ₹50000, अस्मिता कुमारी को ₹30000 एवं आरुष राज को ₹30000 राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व में हासिल उपलब्धि के आधार पर मिला है यह सभी खिलाड़ी 11वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता रह चुके हैं।

संस्थान के संस्थापक सह महासचिव पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा राकेश राज ने बताया कि नालंदा जिला का पहले मार्शल आर्ट संस्थान है जहां से एक साथ 4 खिलाड़ियों को खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ रवि चंद कुमार ने कहां की इस तरह के सम्मान मिलने से जिला के अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। सभी सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश, न्यूरो सर्जन डॉ राजीव कुमार रंजन,पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रणजीत सिंह, शारीरिक शिक्षक सुबोध कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामना दिए।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: