बिहार

लाल बाग के राजा की पूजा आराधना शुरू, भक्तों का उमड़ा सैलाब

फुलवारी शरीफ, अजित। शहर में सदर बाजार व एकता नगर इलाके में भव्य रूप से पंडाल बनाकर लाल बाग के राजा भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना और पूजा अर्चना शुरू हो गई है. पंडाल का पट खुलते हैं विघ्नहर्ता के दर्शन पूजन करने श्रद्धालुओं का जन्म समूह उमड़ पड़ा.सद्धिविनायक के आगमन पर भजन कीर्तन मंडली ने स्वागत वंदना की. क्या देर रात विघ्नहर्ता के भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम चलता रहा और लोग जय गणेश जय गणेश देवा के धुन पर झूमते रहे. पुजारी जी ने बताया की किसी भी रूप में किसी भी परिस्थिति में आप दर्शन करने पहुंचते हैं तो सिद्धिविनायक अपने भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

नव जागृति मंच सदर बाजार फुलवारी शरीफ के समिति सदस्यों ने बताया कि यहां कई सालों से भव्य रूप से गणेश प्रतिमा की स्थापना और पूजा होता चला आ रहा है. यहां चौराहा से लेकर सदर बाजार रोड में भव्य आकर्षक पंडाल भी लाइटिंग के साथ बनाया गया है. इसके अलावा एकता नगर मोड़ के पास शिव मंदिर के बगल में गणेश पूजा भव्य रूप से हो रहा है. यहां गणेश उत्सव में मेला सा दृश्य नजर आया ,जहां सैकड़ो की संख्या में भक्त सुबह से देर रात तक पूजा अर्चना करते रहे।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: