बिहार

एसएसबी जवानों ने छात्रों के साथ किया योगाभ्यास

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाह्य सीमा चौकी “बी” समवाय की सीमा चौकी सिकटिया अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय, पुराना सिकटिया में संपन्न हुआ। सुबह 07:00 बजे से 07:40 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों ने विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त बनाता है। इस मौके पर एसएसबी के बल कार्मिक, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह शातिर गिरफ्तार!

सीआरपीएफ जवान के हत्या के मामले में एक आरोपित को आजीवन कारावास की सजा

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

error: