बिहार

एसएसबी भारत नेपाल सीमा पर जांच के क्रम में 02.750 ग्राम गाजा के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या-188/05 मानिकपुर सरदार टोला वार्ड संख्या- सात के समीप बुधवार की देर शाम एसएसबी जवानों एवं थाना पुलिस ने जांच के क्रम में एक नेपाली युवक के पास से 01.750 ग्राम गाजा बरामद किया। युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम संजय कुमार यादव पिता छब्बू यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम दीवानगंज,थाना दीवानगंज, जिला सुनसरी नेपाल बताया है।

Advertisements
Ad 1

गाजा के साथ गिरफ्तार युवक को स्वास्थ्य जांच के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गाजा के साथ गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ कर एसएसबी के द्वारा दिये आवेदन पर कांड दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: