बिहार

ट्रांसजेन्डर व्यक्तियों के उच्च शिक्षा अधिकारों पर संगोष्टी का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): ट्रांसजेन्डर रेस्टोरेंट सतरंगी दोस्ताना में ट्रांसजेन्डर व्यक्तियों के उच्च शिक्षा अधिकारों पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान पटना वीमेंस कॉलेज द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के शिक्षा विकास पर चर्चा की गई।

महामहिम ने ट्रांसजेंडर समुदाय के शिक्षा के अधिकारों के लिए प्रशासन शिक्षा विभाग के साथ मिलकर शिक्षा उच्च शिक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर एक को वह कदम बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया है। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर रामबचन राय सदस्य बिहार विधान परिषद विशिष्ट अतिथि सह मुख्य वक्ता मौजुद थे। प्रोफेसर रामबचन राय ने मंडन मिश्रा और शंकराचार्य के मुलाकात के दौरान हुए चर्चाओं को आधार बनाते हुए ट्रांसजेंडर समुदाय के उच्च शिक्षा विकास के लिए महामहिम राज्यपाल से आशा व्यक्त की की ट्रांसजेंडर समुदाय के उच्च शिक्षा विकास के लिए कदम राजभवन की तरफ से बढ़ाए जाएंगे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में पटना वूमंसकॉलेज की प्रोफेसर सिस्टर सिलिंन के द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के शिक्षा विकास के कार्यक्रम जानकारी दी गई। प्रोफेसर पूनम सिंह साइकोलॉजिस्ट भी उपस्थित रही जो ट्रांसजेंडर समुदाय के उच्च शिक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की संस्कृतियों में ट्रांसजेंडर समुदाय की पूर्व स्तिथियों को वापस लाने के लिए और उनके सम्मान और गौरव का स्थापित करने के लिए कार्य करने का समाज से आवाहन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रेशमा प्रसाद सलाहकार, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के स्वागत वक्तव्य से हुआ। रेशमा प्रसाद के द्वारा एक ग्यारह सूत्रीय मांग महामहिम के सामने रखी गई

जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रवेश आरक्षण मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति ट्रांसिट हॉस्टल लैंगिकता एवं यौनिक शोध अध्ययन केंद्र ट्रांसजेंडर समुदाय के मुद्दों के लिए नोडल पदाधिकारी ग्रीवेंस रिड्रेसल कमिटी का गठन चांदना समुदाय के शिक्षा केंद्रों में शौचालय सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन अनुप्रिया सिंह के द्वारा हुआ। धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर कृष्णा ठाकुर के द्वारा हुआ। इंजीनियर कृष्ण ठाकुर ने अपने जीवन के संघर्षों और सफलताओं को साझा किया राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का ट्रांसजेंडर समुदाय के साथियों के द्वारा गायन वाचन हुआ।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: