बिहार

एसडीओ ने दुर्गा पूजा के पंडाल व मंदिरों का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रोजी कुमारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज के साथ भरगामा प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा मंदिर महथावा,जयनगर,शंकरपुर,कदमाहा आदि विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए पर्व मनाने,निर्धारित सीमा में डीजे का इस्तेमाल करने,किसी भी हाल में डीजे के माध्यम से आपत्तिजनक गाने नहीं बजने देने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा पंडालों में वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की जानकारी लेते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस मौके पर फारबिसगंज एसडीओ रोजी कुमारी,डीएसपी खुशरू सिराज के अलावे भरगामा थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार,सीओ मनोज कुमार, बीडीओ शशि भूषण सुमन,जयनगर पंचायत समिति प्रतिनिधि समीर मिश्रा सहित रणधीर सिंह,सुनील सिंह,शंकर सिंह,बब्लू सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

शेखपुरा में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 8 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश

निसरपुरा घटना को लेकर IG मगध ने किया घटनास्थल का दौरा, दिए सख्त निर्देश

error: