ताजा खबरेंबिहार

माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को बसंतपंचमी माह में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजा का इंतजार रहता है. इसे लेकर कोरोना महामारी के बीच मूर्ति बनाने वाले कलाकारों का उत्साह कम है और मायूस नजर आ रहे है. वहीं सरस्वती पूजा का समय सीमित रहने से पटना सिटी के इलाको के मूर्ति कलाकार रंग रोगन और साज सज्जा लगा कर माँ सरस्वती की प्रतिमा का अंतिम रूप दे रहे है. कलाकारों की कला ने माँ सरस्वती के मूर्ति में निखार ला दिया है. कलाकारों ने माँ के कई रुपो में मूर्ति बनाया है. माँ की अपनी सवारी वत्तख पक्षी के साथ हाथो में वाद्ययंत्र बीना को लिए नजर आ रही है.

मूर्ति कलाकरों पर महंगी पड़ी कोरोना की मार-

वहीं शिक्षण संस्थानों के लोग मूर्तिकार के यहाँ अपने संस्थानों में माँ की प्रतिमा का आर्डर दिया है. मूर्ति कलाकारो की माने तो दो माह से कलाकार मूर्ति बनाने के काम में जुटे है लेकिन कोरोना महामारी को लेकर तीन सीजन का मूर्ति बनाने का काम प्रभावित हो गया है. वहीं कोरोना महामारी के कारण मूर्ति की मांग भी कम है ऊपर से महंगाई को लेकर लोग छोटा मूर्ति खरीद रहे है, बड़े मूर्ति की डिमांड नही है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: