बिहार

एस०डी०भी० विद्यालय प्रांगण में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

फुलवारी शरीफ, अजित . फुलवारी शरीफ प्रखंड के नत्थूपुर रोड कुरथौल स्थित एस ० डी० भी० पब्लिक स्कूल,
के प्रांगण मे 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा तोलनकरके गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के सचिव रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, उप-निदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार के साथ साथ शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं विद्यार्थिगण उपस्थित थे.

विद्यालय के सभी सम्मानित जनों ने एक साथ मिलकर ध्वजारोहण किया तथा तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया.प्राचार्य के साथ-साथ अंग्रेजी के शिक्षक प्रखर मिश्रा एवं हिन्दी-संस्कृत शिक्षक भरत पाण्डेय ने गणतंत्र दिवस के महत्त्व को बताते हुए विद्यार्थियों के मध्य अपना मन्तव्य रखा.विद्यालय के बच्चों ने संगीत शिक्षक घनश्याम कुमार के साथ मिलकर गीत-संगीत के माध्यम से अद्भुत समा बाँधा.कक्षा नवम् के आलोक कुमार एवं हिमांशु कुमार ने अपने वक्तव्य के माध्यम से अपने सहपाठियों के अंदर उत्साह को बढ़ाने का कार्य किया. इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात