बिहार

सर्व मंगला सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक जरा याद करो कुर्बानी

फुलवारी शरीफ, अजित : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच वाल्मी के द्वारा संस्था के परिसर में झंडोतोलन के उपरांत महेश चौधरी लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक- “वीर सपूतों की कुर्बानी” की प्रस्तुति की गई.बाल कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई. नाटक की शुरुआत देशभक्ति गीत- वतन की हिफाजत के लिए यारों लहू का कतरा -कतरा बहा देंगे, ना छोड़े थे ना छोड़े हैं ना छोड़ेंगे वसूल अपने वतन की सरहद से दुश्मनों को मिटा देंगे…. से हुई.

नाटक के माध्यम से संस्था के बाल कलाकारों द्वारा यह दिखाया गया की सीमा पर किस तरह से हमारे पड़ोसी मुल्क के आतंकवादी और उनकी सेना हमारे देश के सीमा के अंदर छुप कर कायर की तरह प्रवेश करता है.अचानक हुए हमले में हमारे सैनिक शहीद हो जाते हैं.शहीद सैनिक के बच्चे शपथ लेते हैं कि एक दिन मैं भी सैनिक बनकर अपने पिता के दुश्मन से बदला लूंगा.

नाटक के कलाकार- दिव्यांशी, ऋषिक, आसना, अनमोल, रुचिका, तान्या, अनन्या, नित्या, सतकृति, प्रिन्स, अयान, प्रियांशु थे.

Related posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

दुर्गापूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

error: